पूर्णिया एयरपोर्ट विश्लेषण 2025: सीमांचल की उड़ान क्रांति इतिहास, उड़ान मार्ग, किराया, टाइम टेबल पूरी जानकारी एक जगह ।

Manish Yadav

Purnia Airport Flight Schedule
Spread the love
 Purnia Airport Flight Schedule
Purnia Airport

🛫पूर्णिया एयरपोर्ट (Purnia Airport) का 15 सितम्बर 2025  को  उद्घाटन के साथ बिहार के सीमांचल और कोसी क्षेत्र को उड़ान (UDAN) योजना के तहत पहली बार आधुनिक हवाई सेवा का लाभ मिल रहा है। 15 सितंबर 2025 से इंडिगो और स्टार एयर जैसी प्रमुख एयरलाइंस ने अपनी सेवाएं शुरू कर दी हैं, जिससे न सिर्फ स्थानीय लोगों की सुविधाएं बढ़ीं, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक, औद्योगिक और पर्यटन विकास को भी बल मिलेगा.


🏛️ ऐतिहासिक पृष्ठभूमि

पूर्णिया एयरपोर्ट, चूनापुर वायुसेना स्टेशन के पुराने सैन्य एयरफील्ड के रूप में 1962 के भारत-चीन युद्ध के बाद अस्तित्व में आया। नागरिक विमानों की शुरुआत 1976 में हुई, लेकिन संरचनात्मक और मांग संबंधी कारणों से सेवाएं बार-बार बाधित होती रहीं। 2012-13 में एयरफोर्स के ग्रुप कैप्टन विश्वजीत कुमार ने पूर्णिया से पटना और कोलकाता के लिए अस्थायी उड़ानें शुरू कराईं, जो एक साल बाद बंद हो गईं। केंद्र सरकार ने उड़ान (UDAN) योजना के तहत पुनर्विकास की घोषणा की और 2023 में नागरिक टर्मिनल के निर्माण के लिए लगभग ₹424 करोड़ का बजट स्वीकृत किया। अब 92 वर्षों बाद, 15 सितंबर 2025 को पूर्णिया एयरपोर्ट से नियमित वाणिज्यिक उड़ानें शुरू हो रही है।


🛫आधुनिक बुनियादी ढांचा

Purnia Airport Flight Schedule

2025 में बना नया टर्मिनल अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त है, जिसमें एक मुख्य भवन, कार्गो परिसर, AC चिलर प्लांट, सुरक्षा उपकरण, झलपट आदि शामिल हैं। एक साथ 300 यात्री संभालने की क्षमता के साथ VIP लॉन्ज, यात्री पार्किंग व व्यावसायिक प्लाजा जैसी सुविधाएं दी गई हैं।

पूर्णिया एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर IATA कोड “PXN” की आधिकारिक मान्यता मिल गई है। यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, जिससे पूर्णिया अब वैश्विक विमानन मानचित्र पर दर्ज हो गया है।


🧭उड़ान मार्ग

  • कोलकाता: इंडिगो (IndiGo) की सीधी उड़ानें सप्ताह में तीन दिन (सोमवार, बुधवार, शुक्रवार) उपलब्ध हैं।

  • अहमदाबाद: स्टार एयर (Star Air) की सीधी सेवा, सप्ताह में तीन दिन।

  • निकट भविष्य में दिल्ली, पटना और अन्य शहरों के लिए भी उड़ानें प्रस्तावित हैं।

  • 🧭 प्रस्तावित उड़ान मार्ग :विभिन्न एयरलाइंस जैसे इंडिगो, एयर इंडिया, स्पाइसजेट और स्टार एयरलाइंस ने पूर्णिया एयरपोर्ट का सर्वे पूरा कर लिया है। सितंबर के अंत तक निम्नलिखित रूटों पर उड़ानें शुरू होने की संभावना है –
    • पूर्णिया → मुंबई
    • पूर्णिया → कोलकाता
    • पूर्णिया → बेंगलुरु
    • पूर्णिया → हैदराबाद

💰 अनुमानित किराया

  • कोलकाता–पूर्णिया रूट के लिए इंडिगो पर किराया लगभग ₹2,457 से शुरू होता है (वन वे)

  • अहमदाबाद-पूर्णिया मार्ग के लिए स्टार एयर का किराया लगभग ₹6,024–₹6,325 (वन वे) है।

  • यात्रियों के लिए टिकट बुकिंग इंडिगो, स्टार एयर व अन्य एयरलाइनों की वेबसाइट और मोबाइल ऐप के माध्यम से उपलब्ध है।


✈️ पहली उड़ान और टाइम समय सारणी

मार्ग एयरलाइन दिन प्रस्थान आगमन वापसी वापसी आगमन
कोलकाता-पूरनिया इंडिगो सोम, बुध, शुक्र 12:30 PM 1:40 PM 2:30 PM 3:40 PM
अहमदाबाद–पूर्णिया स्टार एयर सप्ताह में 3 दिन 10:30 AM (AMD) 12:50 PM (PUI) 1:30 PM (PUI) 4:00 PM (AMD)

समय में बदलाव संभव है, यात्रा से पूर्व एयरलाइन की साइट पर पुष्टि करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा दिनांक 15 सितम्बर 2025  इस ऐतिहासिक अवसर पर एयरपोर्ट का उद्घाटन किया जाएगा।


👥क्षेत्रीय विकास पर प्रभाव

  • एयरपोर्ट की शुरुआत से सीमांचल, कोसी, पूर्वी बिहार, और उत्तर बंगाल सहित नेपाल की सीमा से सटे क्षेत्रों की कनेक्टिविटी सुधरी है।

  • स्थानीय उद्योग, व्यापार, कृषि, मेडिकल व शिक्षा क्षेत्र को अत्यधिक लाभ मिलेगा।

  • उड़ान योजना के तहत सस्ती हवाई सेवा ने यात्रियों को पटना, दरभंगा या बागडोगरा जाकर सफर करने की मजबूरी से राहत दी है।


🌟 निष्कर्ष

पूर्णिया एयरपोर्ट की शुरुआत उत्तर-पूर्व बिहार के विकास, रोजगार, और निवेश में मील का पत्थर है। कोलकाता और अहमदाबाद जैसे शहरों से जुड़ाव होने से स्थानीय लोगों के सपनों को नई उड़ान मिली है। भविष्य में और अधिक रूट जुड़ने के साथ यह एयरपोर्ट क्षेत्र के आर्थिक नक्शे को बदलने की क्षमता रखता है।

✈️ इंडिगो की पहली उड़ान: एक ऐतिहासिक शुरुआत

इंडिगो एयरलाइंस ने कोलकाता से पूर्णिया के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू की है, जो सप्ताह में तीन दिन उपलब्ध होगी। यह सेवा न केवल यात्रियों को राहत देगी, बल्कि सीमांचल क्षेत्र को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने में भी मदद करेगी।

👉 इस उड़ान सेवा की विस्तृत जानकारी के लिए पढ़ें:
🔗 पूर्णिया को मिली पहली उड़ान: इंडिगो की सेवा से खुले विकास के आसमान

5 1 vote
Article Rating
2 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Огонь, что нашёл такой пост — буквально недавно
занимался похожем предмете!!!

jili12345login

Guys, signing up and logging into jili12345login was a breeze. If you’re looking for something simple, this might be it jili12345login.